कोंडागांव में ठेकेदारों की मनमानी, रेत के अवैध उत्खनन से पर्यावरण को खतरा*

कोंडागांव: नगर पालिका क्षेत्र में खनिज विभाग के नियमों की अनदेखी कर ठेकेदारों द्वारा रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय समुदाय पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ठेकेदार चंदेल समेत अन्य लोग बिना किसी अनुमति के जगह-जगह रेत का उत्खनन कर रहे हैं और अवैध रूप से रेत का […]

*कोण्डागांव में ट्रैफिक पुलिस आरक्षक की संदेहास्पद आत्महत्या*

कोण्डागांव: जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रैफिक पुलिस में तैनात आरक्षक विकास पाण्डेय ने संदेहास्पद परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। आरक्षक का शव उनके सरकारी आवास बीओ आफिस के बाजु में पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलता मिला। विशेष बात यह है कि उन्होंने आत्महत्या के लिए अपने ही […]

*कलेक्टर-एसपी ने किया कस्तूरमेटा का दौरा, मूलभूत सुविधाओं के विकास के दिए निर्देश*

नारायणपुर, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने अबूझमाड़ के ग्राम कस्तूरमेटा का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र, नवनिर्मित उचित मूल्य दुकान और निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सामुदायिक भवन को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण […]

*अबूझमाड़ में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार, ईरकभट्टी में शुरू हुआ जियो 4G टॉवर*

नारायणपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अबूझमाड़ क्षेत्र में संचार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में नारायणपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रयासों से ईरकभट्टी में जियो 4G मोबाइल टॉवर की स्थापना की गई है। इससे ईरकभट्टी, कच्चापाल, कानागांव, इकमेटा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग […]

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश*

कोण्डागांव कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सभी अधिकारियों को कार्यालयीन समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 10 बजे अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। कलेक्टर ने पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से स्कूलों में […]

*कलेक्टर व एसपी ने कानून व्यवस्था व विद्युत समस्याओं को लेकर ली बैठक*

कोण्डागांव जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय में कार्यपालिक दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विद्युत समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मुख्यालयों में सतर्क रहने […]

कलेक्टर ममगाईं ने सुनी आमजन की समस्याएं, शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन*

नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिले के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में […]

*1 लाख का इनामी नक्सली राजमन होड़ी ने किया आत्मसमर्पण*

कोण्डागांव। शासन की नक्सल उन्मूलन नीति से प्रभावित होकर और माओवादी विचारधारा से तंग आकर 1 लाख के इनामी नक्सली राजमन होड़ी (36) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वह वर्ष 2014 में बेड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में संगठन से जुड़ा था और 2018 से बारसूर एलओएस में पार्टी सदस्य के रूप […]

बस्तर पंडुम का भव्य आगाज, जनजातीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति*

कोण्डागांव। जिले में बस्तर पंडुम महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति और […]

जनरल बिपिन रावत की जयंती पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि*

कोंडागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वावधान में 16 मार्च 2025 को भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद “जनरल बिपिन रावत […]