बस्तर पंडुम का भव्य आगाज, जनजातीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। जिले में बस्तर पंडुम महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल और उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन आदिवासी समुदाय की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। जनजातीय नृत्य, पारंपरिक वेषभूषा और आभूषणों की भव्य झलक देखने को मिली। मांदरी नृत्य और आंगा देव की आकर्षक झांकी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए, जिससे बस्तर की सांस्कृतिक विरासत की झलक मिली। इस दौरान आदिवासी समुदाय की कला, परिधान और हस्तशिल्प को भी प्रदर्शित किया गया।

बस्तर पंडुम महोत्सव न केवल सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह आदिवासी समाज की परंपराओं और उनकी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का भी माध्यम है। पहले दिन के आयोजन में भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे जिले की आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *