कोण्डागांव कांग्रेसियों का बढ़ती किमतो और इंधमंहगाई के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन
कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से बैलगाड़ी में मोटरसाइकिल लादकर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप तक मार्च निकाला और बाद में नेशनल हाईवे स्थित गांधी चौक तक रैली निकालकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व […]
प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव केशकाल में एतिहासिक आयोजन
केशकाल में प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव का भव्य आयोजन, सामाजिक समरसता का बना प्रतीक कोण्डागांव जिले के केशकाल घाट स्थित तेलीन सत्ती माता धाम में साहू समाज बस्तर संभाग एवं आसपास के जिलों के सहयोग से प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू के मार्गदर्शन […]
अंर्तराज्यीय ठडी करने वाले आरोपी गिरफतार फरसगांव पुलिस को मिली सफलता
कोंडागांव जिले के फरसगांव पुलिस को अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तरप्रदेश से कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरसगांव निवासी शंकरलाल राणा से बीमा राशि दिलाने के नाम पर करीब 29.69 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों ने […]
कोण्डागांव पुलिस ने खुड़खुड़िया खेलाने वाले 5 आरोपी को किया गिरफतार
कोण्डागांव पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुडखुडिया जुआ खिलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में ग्राम कमेला के वार्षिक मेला स्थल और सोनाबाल साप्ताहिक बाजार में दबिश देकर कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से खुडखुडिया गोटा (पासा), टोकना, पर्दा तथा नगद 11,475 रुपये जब्त […]
मर्दापाल में 50 जोडे़ सामूहिक विवाह समारोह अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गुरुवार को मर्दापाल में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधे तथा अपने नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। समारोह में केदार कश्यप मुख्य […]
डीएनके कनेरा रोड शिव मंदिर प्रांगण में वट सावित्री व्रत विधि विधान के साथ सम्पन्न
डीएनके शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और सोलह श्रृंगार कर मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर जल अर्पित किया, धागा बांधते हुए परिक्रमा की तथा पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि […]
कोण्डागांव कलेक्टर ने सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने योजना का समय सीमा की बैठक में समीक्षा की
नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम स्तरीय शिविरों के बेहतर संचालन, ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के संतोषजनक समाधान तथा आधार अद्यतन […]
कोण्डागांव में पेट्रोल डीजल के लिए लम्बी लम्बी कतारें
कोण्डागांव में पेट्रोल-डीजल के लिए लंबी कतारें, लोगों को हो रही परेशानी कोण्डागांव में पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन उपलब्ध नहीं होने के कारण केवल ज्योति पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल मिल रहा था, जिससे वहां सुबह […]
विश्व रेडक्रास दिवस पर कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक ने किया रक्तदान
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला अस्पताल कोण्डागांव में रेडक्रॉस सोसायटी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कोण्डागांव पुलिस एवं आईटीबीपी 29वीं वाहिनी के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रेरित किया। शिविर में कोण्डागांव पुलिस […]
जनगणना को लेकर रात्रिकालीन चौपाल लगाकर जागरुकता अभियान
कोण्डागांव, जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में 1 मई से 30 मई तक होने वाली मकान गणना को लेकर जिले में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में ग्राम बड़ेकनेरा में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया। चौपाल में ग्राम सरपंच प्रकाश चुरगिया ने […]