कोण्डागांव कलेक्टर ने सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने योजना का समय सीमा की बैठक में समीक्षा की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने और मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम स्तरीय शिविरों के बेहतर संचालन, ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के संतोषजनक समाधान तथा आधार अद्यतन एवं त्रुटि सुधार कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत सिकल सेल स्क्रीनिंग को प्रभावी ढंग से संचालित करने, आयुष्मान कार्डधारियों को उपचार में कार्ड उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा टीबी मुक्त पंचायत अभियान की प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा ई-डिस्ट्रिक्ट में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान, महतारी वंदन, हर घर जल और सड़क सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *