नारायणपुर। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। जिले के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी मांगों और शिकायतों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
आज जनदर्शन में वन अधिकार पट्टा में सुधार, रोजगार उपलब्ध कराने, स्कूल भवन निर्माण, सोलर लाइट एवं हैंडपंप मरम्मत, सड़क निर्माण, भूमि विवाद निपटारा, जल आपूर्ति, पेंशन भुगतान, सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार जैसी कई मांगें रखी गईं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण का भरोसा दिया।
मुख्य रूप से ग्राम करलखा, छोटेडोंगर, नयापारा, बेलगांव, गुमियाबेड़ा, खैराभाट, डूंगा, महिमागवाड़ी, कोडे़नार, बाकुलवाही, बेनूर, कुंदला, दंड़वन, नेड़नार सहित अन्य ग्रामों से आए आवेदनों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने हैंडपंप खनन, सड़कों के निर्माण, पीडीएस गोदाम स्वीकृति, सरकारी भवनों की मरम्मत, नक्सल पीड़ितों को सहायता एवं अन्य मांगें रखीं।
कलेक्टर ने गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और आश्वासन दिया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा।
