*कलेक्टर-एसपी ने किया कस्तूरमेटा का दौरा, मूलभूत सुविधाओं के विकास के दिए निर्देश*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने अबूझमाड़ के ग्राम कस्तूरमेटा का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र, नवनिर्मित उचित मूल्य दुकान और निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने सामुदायिक भवन को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बाजार में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने उचित मूल्य दुकान की गुणवत्ता की जांच की और इसके शीघ्र लोकार्पण के निर्देश दिए। प्राथमिक शाला निरीक्षण में शिक्षक को बच्चों को गिनती, वर्णमाला और पहाड़ा सिखाने पर जोर देने को कहा। साथ ही, स्कूल में शुद्ध पेयजल, लाइट, पंखे और शौचालय की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत भवन में आयोजित शिविर का भी अवलोकन किया गया, जिसमें श्रम विभाग ने 38 श्रमिकों का पंजीयन किया, स्वास्थ्य विभाग ने 12 आयुष्मान कार्ड बनाए, और कृषि विभाग ने 15 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जोड़ा। 44 ग्रामीणों ने आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया।

  1. ग्रामीणों ने स्कूल, छात्रावास और आंगनबाड़ी भवन निर्माण की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नव-निर्वाचित सरपंच जयराम जुर्री को ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एसडीएम अभयजीत मंडावी, जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *