*कलेक्टर व एसपी ने कानून व्यवस्था व विद्युत समस्याओं को लेकर ली बैठक*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला कार्यालय में कार्यपालिक दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था व विद्युत समस्याओं को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को मुख्यालयों में सतर्क रहने व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

कलेक्टर श्री दुदावत ने एसडीएम व तहसीलदारों से उनके क्षेत्रों में बिजली संबंधी समस्याओं की जानकारी लेकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा अवधि में रात में बिजली कटौती नहीं करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाना प्रभारियों को नागरिकों की शिकायतें संवेदनशीलता से सुनने व उचित कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक समय पर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश दांडे व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बिजली समस्या के लिए संपर्क करें
नागरिक विद्युत समस्याओं की शिकायत कलेक्ट्रेट स्थित संपर्क केंद्र के दूरभाष नंबर 07786-299028 या व्हाट्सएप के माध्यम से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *