कोण्डागांव में विश्व आदिवासी दिव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत समाज प्रमुखों के संबोधन से प्रारंभ हो कर एक विशाल रैली से हुई, रैली में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिला, डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग नाचते-थिरकते शहर का भ्रमण करते रहे। समाज प्रमुखों ने अपने संबोधन में आदिवासियों को एकजुट रहने, अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लड़ने और परंपराओं व संस्कृति को संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न समाज प्रमुखों, अधिकारी-कर्मचारियों, राजनीतिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर आदिवासी संस्कृति और एकता के प्रति सम्मान प्रकट किया। यह आयोजन आदिवासी गौरव, सांस्कृतिक विविधता और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक बना।
