त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: केशकाल और बड़ेराजपुर में 23 फरवरी को मतदान*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के अंतिम और तृतीय चरण के तहत 23 फरवरी (रविवार) को जनपद पंचायत केशकाल और बड़ेराजपुर में मतदान होगा। मतदान दलों को आवश्यक सामग्री के वितरण के बाद उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई ने मतदान दलों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसडीएम केशकाल अंकित चौहान भी उपस्थित रहे।

जनपद पंचायत केशकाल में कुल 127 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 62,749 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां 65 सरपंच, 330 पंच, 17 जनपद सदस्य और 2 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। इसमें 69 में से 4 सरपंच और 805 में से 474 पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि एक वार्ड में कोई नामांकन नहीं हुआ।

जनपद पंचायत बड़ेराजपुर में 147 मतदान केंद्रों पर 65,894 मतदाता मतदान करेंगे। यहां 43 सरपंच, 379 पंच, 17 जनपद सदस्य और 2 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। बड़ेराजपुर में 44 सरपंचों में से 1 और 637 पंचों में से 258 निर्विरोध चुने गए हैं।

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *