मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण केंद्र पर ग्रामीणों का ग़ुस्सा फुटा प्लांट में किया तोड़ फोड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव जिले में संचालित एकमात्र उद्योग Maa Danteshwari Makka Prasanskaran Plant को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार रात नाराज ग्रामीणों ने प्लांट परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की और अपने विरोध का प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला गंदा व रसायन

युक्त पानी आसपास की जमीन को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है। साथ ही प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने प्लांट को तत्काल बंद करने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही Kondagaon Police मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्लांट के प्रबंध निदेशक द्वारा लिखित में कहा गया कि आगामी आदेश पर्यन्त तक प्लांट को बंद किया जाता है तब कहीं ग्रामीण शांत हुए तनाव पूर्ण वातावरण को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *