कोण्डागांव कांग्रेसियों का बढ़ती किमतो और इंध‌‌‌मंहगाई के विरुद्ध अनोखा प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ईंधन संकट के विरोध में कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से बैलगाड़ी में मोटरसाइकिल लादकर कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप तक मार्च निकाला और बाद में नेशनल हाईवे स्थित गांधी चौक तक रैली निकालकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सप्ताह में दो बार कीमतें बढ़ाई गईं, जिससे पेट्रोल 106 रुपये और डीजल 100 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। साथ ही जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से किसान और आम नागरिक परेशान हैं। किसानों को सीमित मात्रा में डीजल मिलने से खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मोहन मरकाम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता की समस्याओं से दूर विदेश दौरों में व्यस्त हैं। कांग्रेस ने मांग की कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें तत्काल वापस ली जाएं और जिले में ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *