नारायणपुर, 28 जून 2025/ कलेक्टर श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत 27 जून को धौड़ाई और 28 जून को कोहकमेटा में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभ पहुंचाना है। शिविर में 17 विभागों की 25 योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, राशन कार्ड, आधार कार्ड, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, मनरेगा, सौर सुजला, विद्युत कनेक्शन, कौशल विकास, पशुपालन, मत्स्य पालन और पेयजल योजना से जुड़ी सेवाएं दी गईं।
धौड़ाई क्लस्टर के अंतर्गत 11 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर में भाग लिया। शिविर में आधार कार्ड के 15, आयुष्मान कार्ड के 20, राशन कार्ड नाम जोड़ने के 11, कौशल विकास हेतु 08 और सौर ऊर्जा योजनाओं हेतु 08 आवेदन प्राप्त हुए।
शिविर में जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी, भाजपा अध्यक्ष संध्या पवार, जिला पंचायत सदस्य लता कोर्राम सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। यह शिविर शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।