*नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, जेल भेजा गया*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बयानार। पुलिस ने नाबालिग से अनाचार करने वाले आरोपी पुनम मानिकपुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि जुलाई 2023 से मार्च 2024 के बीच पुनम मानिकपुर ने उसे जबरन डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसे और बच्चे को अपनाने का वादा किया। लेकिन पुत्र जन्म के बाद उसने दोनों को अपनाने से इनकार कर दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बयानार में अपराध क्रमांक 01/2025 के तहत धारा 366, 376(2)(ढ), 506 भादवि व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल, रूपेश कुमार डांडे के मार्गदर्शन में एसडीओपी सतीश भार्गव के नेतृत्व में आरोपी की तलाश तेज की गई।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश कुमार साहू और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी पुनम मानिकपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *