कोण्डागांव। नगर पालिका कोण्डागांव की स्थापना दिवस केक काट कर मनाया गया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, सीएमओ दीनेश डे, पार्षदगण एवं समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका की स्थापना 1 अप्रैल 1975 को हुई थी, जब इसमें 11 वार्ड थे। बाद में 1980 में यह संख्या 12, 1985 में 18 और 2019 में 22 वार्डों तक बढ़ गई। वर्तमान में नगर पालिका क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 40,000 हो चुकी है।
नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि बीते 50 वर्षों में नगर पालिका ने सफाई, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने सभी से नगर के स्वच्छता और विकास में सहयोग देने की अपील की और नगरपालिका अधिकारी कर्मचारीयों को साथ लेकर चलने पर जोर देते हुए कहा कि हम सभी नगर के विकास के लिए एक हो कर कार्य करेंगे आशा करता हूं कि आप सभी का सहयोग प्राप्त होगा |
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिकों और पूर्व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका कर्मचारियों के योगदान की सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने समारोह को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी से आपसी सहयोग और समन्वय के साथ नगर के विकास में योगदान देने की अपील की।