कोण्डागांव। जिला साहू समाज के तत्वावधान में प्रदेश साहू संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का आभार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां कर्मा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और आरती से हुई, जिससे पूरा हाल भक्ति भाव से सराबोर हो गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष तिलक साहू, महिला उपाध्यक्ष साधना साहू, संगठन सचिव चन्द्रवती साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, संयुक्त सचिव बीना साहू और संयुक्त सचिव प्रदीप साहू उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधनों में पदाधिकारियों ने निर्विरोध निर्वाचित करने पर समाजजनों का आभार व्यक्त किया और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. साहू ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित और सुसंस्कारित दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने जिले के चुनाव को लेकर कहा कि वही व्यक्ति समाज का कार्यभार संभालेगा जिसने चार माह सक्रिय सदस्य के रूप में समाज को समय दिया हो। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष राजेश साहू और महासचिव बसंत साहू के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन गुरूचरण साहू के द्वारा किया गया 