कोंडागांव में सैनिक सम्मेलन सम्पन्न – ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा ने पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कार्यालय में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़–उड़ीसा सब एरिया कमांडर ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा (सेना मेडल) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती कुकी बावा, एडम कमांडेंट कर्नल अभिषेक उनियाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जे.पी. पात्रों (सेवानिवृत्त) एवं ईसीएचएस ऑफिसर इंचार्ज कर्नल ए.के. कर (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने परिषद की गतिविधियों पर विस्तृत प्रजेंटेशन दिया। ब्रिगेडियर बावा ने युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती होने हेतु प्रेरित किया और पूर्व सैनिकों को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में पंजीयन कराने की अपील की, ताकि वे केंद्र व राज्य सरकार की सुविधाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि “एक फौजी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह सेवा जीवनभर करता है।”

ब्रिगेडियर बावा ने वरिष्ठ पूर्व सैनिकों एवं मातृशक्तियों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। परिषद के पदाधिकारियों ने अतिथियों को राष्ट्रीय ट्रॉफी एवं बस्तर की कलाकृति भेंट की। कार्यक्रम में अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सह सचिव रवि ठाकुर, मातृशक्ति अध्यक्ष चांदनी कोर्राम सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व प्रशिक्षु युवक-युवतियां उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *