कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर माकड़ी मंडी प्रांगण में रजत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल रैली से हुई, जिसमें भारत माता की जयकार गूंज उठी।
मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेण्डी सम्मिलित हुईं। उन्होंने प्रतिभागियों की कलाकृतियों को देखा और उनकी सराहना की। महोत्सव में रंगोली, डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम, माकड़ी सरपंच रुक्मणी पोयाम, दीपेश अरोरा, आकाश मेहता, संजू ग्वाल सहित जनपद एवं जिला सदस्य, सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी, महिला समूह और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना दिया।
