*सचिव संघ कोण्डागांव ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ – जिले के पंचायत सचिव संघ ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कोण्डागांव को सौंपा। सचिवों की प्रमुख मांग नियमितीकरण की है, जिसे लेकर वे लंबे समय से संघर्षरत हैं।

सचिव संघ के अध्यक्ष रमेश नेताम ने बताया कि सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा, “मोदी सरकार हर योजना पर ‘मोदी की गारंटी’ देती है, लेकिन हमारी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।”

पंचायत सचिवों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। सचिवों ने यह भी आरोप लगाया कि नियमितीकरण न होने से उन्हें आर्थिक और सामाजिक असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में सचिव मौजूद थे और उन्होंने शांतिपूर्वक अपनी बात सरकार तक पहुंचाई। सचिव संघ ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर उनके भविष्य को सुरक्षित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *