*रीता शोरी बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष, हीरा सिंह नेताम उपाध्यक्ष निर्वाचित*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 के तहत जिला पंचायत कोंडागांव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पद के लिए रीता शोरी और चरणतीन राजेश नेताम के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में रीता शोरी को 07 और चरणतीन नेताम को 05 वोट मिले। बहुमत प्राप्त करने के बाद रीता शोरी को अध्यक्ष पद का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

उपाध्यक्ष पद के लिए 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से 03 के फॉर्म अमान्य पाए गए। शेष दो उम्मीदवारों में हीरा सिंह नेताम और रामचरण सोरी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हीरा सिंह नेताम ने 07 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया।

निर्वाचन प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी चित्रकांत चार्ली ठाकुर और सहायक पीठासीन अधिकारी बलराम मोरे की उपस्थिति में संपन्न हुई। निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को प्रमाण-पत्र प्रदान कर बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *