शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। थाना कोंडागांव क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी मन्नू नेताम (26) निवासी भीरागांव स्कूलपारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी मन्नू नेताम ने उसे प्यार और शादी का प्रलोभन देकर उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (IPS) ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोंडागांव की टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सरगीपाल पारा में छिपा हुआ है। टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 38/2025, धारा 376, 376(2)(ढ) भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर 22 फरवरी 2025 को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक गुलाब टंडन एवं थाना कोंडागांव टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *