कोंडागांव में “पोदला उरस्कना” वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत “एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान आयोजित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री पी. सुंदरराज के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने पुलिस लाइन से कार्यक्रम की शुरुआत की। अति पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले के सभी थाना, चौकी व पुलिस कैंपों में लगभग एक हजार पौधे लगाए गए। यह अभियान शहीदों की स्मृति में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित किया गया।