न्यूज़ 18 के एडिटर अभिषेक शुक्ला को मिला चंदूलाल चंद्राकर स्मृति हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्य संपादक – विजय कुमार साहू

रायपुर,  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में न्यूज़ 18 के एडिटर अभिषेक शुक्ला को प्रतिष्ठित चंदूलाल चंद्राकर स्मृति हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रदान किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और जनपक्षीय, निर्भीक तथा संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

राज्योत्सव के मुख्य मंच पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्रीगण, वरिष्ठ पत्रकार और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है और जिम्मेदार पत्रकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा देते हैं।

अभिषेक शुक्ला ने न्यूज़ 18 के माध्यम से वर्षों से प्रदेश की जमीनी समस्याओं, सामाजिक सरोकारों और आम जनता की आवाज़ को प्रमुखता से उठाया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह पुरस्कार हर वर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को दिया जाता है। सम्मान पाकर शुक्ला ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पत्रकार समाज और न्यूज़ 18 टीम की मेहनत का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *