पूर्व सैनिक सेवा परिषद में नए सदस्यों का स्वागत*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागाँव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव की ओर से पूर्व सैनिक सार्जेंट मनोज बासु, पूर्व सैनिक हवलदार सोमलाल पोयाम और मातृशक्ति श्रीमती अनीता पोयाम को संगठन की सदस्यता प्रदान की गई। परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय केप पहनाकर सम्मानित किया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद तीनों ने संगठन की विचारधारा से जुड़कर समाज सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि परिषद के माध्यम से वे पूर्व सैनिकों और समाज के कल्याण के लिए कार्य करेंगे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव और उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा उपस्थित रहे। परिषद के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। संगठन के माध्यम से पूर्व सैनिकों को सम्मान और सहायता प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *