*बालोद जिला पत्रकार महासंघ की नई जिला इकाई का गठन संपन्न*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बालोद। बालोद जिला पत्रकार महासंघ की नई जिला इकाई का गठन प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जबकि पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया।

गठन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, महासचिव श्रीमती निहारिका श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष नसिम कुरैशी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में सर्वसम्मति से युमल विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष चुना गया। अजय देशमुख और लोकश कुमार साहू को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जबकि बसंत निषाद को महासचिव, नरेंद्र साहू को सचिव नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी के रूप में मिनू साहू और युगल किशोरी साहू की नियुक्ति की गई। इसके अलावा, संगठन में कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया।

वहीं, पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक देवांगन, उपाध्यक्ष असवन साहू और मीडिया प्रभारी संजय रामटेके को संगठन से बाहर कर दिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता के उत्थान के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *