केन्द्रीय विद्यालय कोण्डागांव का नया भवन सत्र दो हजार पच्चीस-छब्बीस के लिए तैयार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव स्थित केन्द्रीय विद्यालय का बहुप्रतीक्षित नया भवन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस विद्यालय भवन में पहली से दसवीं कक्षा तक के लिए समुचित कक्षाएं, बड़ा खेल मैदान, एसेंबली हॉल, संगीत कक्ष और पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए भवन का निर्माण अत्यंत सुनियोजित ढंग से किया गया है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री नंदकिशोर वासनिक ने जानकारी दी कि भवन का विधिवत रूप से हैंडओवर किया जा चुका है तथा वर्तमान में कार्यालयीन कार्य इसी भवन से संचालित किए जा रहे हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात भवन का औपचारिक उद्घाटन कर शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा तथा स्वच्छता जैसे सभी आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे छात्रों को एक सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके।

निर्माण कार्य को ठेकेदार द्वारा समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सराहनीय रहा, जिससे उनकी कार्य के प्रति निष्ठा और गुणवत्ता को दर्शाता है। नए परिसर की उपलब्धता से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी अधिक अवसर प्राप्त होंगे। यह भवन कोण्डागांव क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि साबित होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *