कोंडागांव। थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा गुरुवार को ग्राम ओडारगांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी श्री गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड, एंटीवायरस का उपयोग, अज्ञात लिंक से बचने, निजी व बैंकिंग जानकारी साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की समझाइश दी गई। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
इसके अलावा बेलोण्डी चौक पर एमसीपी लगाकर वाहन चालकों को आवश्यक दस्तावेज रखने, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने की समझाइश दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।