प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने लिया विभागों की समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  1. कोंडागांव। जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सभी विभागों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में धान खरीदी, पंजीकृत किसानों, बारदाने की उपलब्धता और धान उठाव की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली, ई-केवायसी और समय पर राशन वितरण पर जोर दिया गया।
    कृषि, बिजली, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, आदिवासी और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, आंगनबाड़ी विद्युतीकरण, मलेरिया उन्मूलन, अपार आईडी और पेंशन योजनाओं पर विशेष निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन में लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *