कोण्डागांव, 24 अप्रैल। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिन्दुओं की याद में मंगलवार शाम जय स्तंभ चौक पर सनातनियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक आतंकवादियों के पुतले का दहन कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमले का शीघ्र बदला लेने की अपील की। सभा में पीओके को वापस लेने की भी मांग उठाई गई। मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस शांतिपूर्ण आयोजन में बड़ी संख्या में सनातनी नागरिक उपस्थित रहे।