कोण्डागांव भाजपा ने लिया मंडल अध्यक्षों की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मेलन को लेकर हुई मंथन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मेलन को लेकर की बैठक

कोंडागांव। भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मेलन के आयोजन को लेकर जिला स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष सेवक नेताम ने सम्मेलन की रूपरेखा और आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि जिले के 12 मंडलों में 10 मार्च से 31 मार्च तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 20 दिनों के भीतर सभी मंडलों में सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठित करना तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है।

बैठक में भाजपा महामंत्री अनिल अग्रवाल, विजय पोया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराना, संतोष कटारिया, आकाश मेहता सहित सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *