जस्टिस राजपूत ने किया न्यायालय निरीक्षण, नई जमीन पर बनेगा कोर्ट भवन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जस्टिस राजपूत ने किया न्यायालय निरीक्षण, नई जमीन पर बनेगा कोर्ट भवन

कोंडागांव में आज बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत ने न्यायालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अधिवक्ता संघ से चर्चा के दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन नए न्यायालय भवन और हाल ही में स्कूली बच्चों द्वारा किए गए विरोध को गंभीरता से लेते हुए स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि कलेक्ट्रेट परिसर की उपलब्ध भूमि 5 एकड़ से भी कम है, जिसके कारण आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त न्यायालय परिसर का निर्माण संभव नहीं है। इस वजह से जस्टिस राजपूत ने मंडी प्रांगण के पीछे स्थित खाली सरकारी भूमि को न्यायालय भवन के लिए अधिक उपयुक्त बताते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश किरण चतुर्वेदी को तत्काल भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जिला अधिवक्ता संघ ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के हित और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया यह कदम पूरी तरह उचित और सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *