*पत्रकार महासंघ जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव। पत्रकार महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन प्रदेश पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकारों के प्रमुख प्रतीक माइक आईडी और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और राष्ट्रगान के साथ की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला अध्यक्ष विजय साहू, महासचिव मिलन राय, उपाध्यक्ष कनेश्वर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष भुवन लाल मार्कण्डेय, तथा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश नाग, हरीश देवांगन और श्याम सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

प्रदेश अध्यक्ष यादव ने संगठन की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पत्रकारों के हित में संगठन सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने पत्रकारिता डिप्लोमा हेतु सहयोग राशि, और कमजोर पत्रकार साथियों की बहन-बेटियों की शादी में आर्थिक मदद जैसी नीतियों की घोषणा की।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश शर्मा, नसीम कुरैशी, प्रदेश महासचिव निहारिका श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कुलेश्वर सिन्हा, अनुशासन प्रकोष्ठ प्रमुख प्रदीप राय और मीडिया प्रभारी प्रकाश यादव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष विजय साहू ने किया। उन्होंने कोण्डागांव के पत्रकारों को साल में दो बार शैक्षणिक भ्रमण कराने की घोषणा की। अंत में कोषाध्यक्ष भुवन लाल मार्कण्डेय ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *