अन्तरराज्यीय गांजा तस्कर 112 किलो गांजा के साथ चढ़ा केशकाल पुलिस के हत्थे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

केशकाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 112 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कोंडागांव। केशकाल पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 112.076 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की कीमत लगभग 11 लाख 20 हजार 760 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले रंग की वोक्सवैगन कार क्रमांक MH02 BR 0045 भी जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से रायपुर की ओर एक कार में गांजा तस्करी की जा रही है। सूचना पर थाना केशकाल के सामने एमसीपी लगाकर वाहन की जांच की जा रही थी। संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास करने पर चालक तेज रफ्तार से भागने लगा, जिसका पुलिस ने पीछा किया। दादरगढ़ पुलिस सहायता केंद्र के पास बैरिकेडिंग के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।

घेराबंदी कर चालक शैतान सिंह गौर (28 वर्ष), निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *