जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर, 27 मार्च 2025 – बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैदानी अमले को सक्रिय रखते हुए योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

नारायणपुर प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित बैठक में कमिश्नर ने नियद नेल्लानार और पीएम जनमन योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही, हर माह के तीसरे शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालयों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास पर विशेष जोर देते हुए शासन की योजनाओं का संवेदनशीलता से क्रियान्वयन करने को कहा। आवारा मवेशियों को हटाने एवं गौशालाओं का विस्तार करने के निर्देश भी दिए।

कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने मुख्यालय में उपस्थित रहकर ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। उन्होंने नियद नेल्लानार योजनांतर्गत सड़क, बिजली, पानी, राशन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सेवाओं की समीक्षा की और आंतरिक क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने पर बल दिया।

बैठक में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *