*बिलासपुर स्टेशन में ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का शुभारंभ*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिलासपुर, 17 मार्च 2025: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन का शुभारंभ किया गया। प्लेटफार्म नंबर-1 पर स्थापित इस मशीन का उद्घाटन एक बच्ची द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह और मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री एस. भारतीयन उपस्थित थे।

इस मशीन के माध्यम से यात्री चिप्स, कुरकुरे, चॉकलेट, बिस्किट और कोल्डड्रिंक्स जैसी चीजें आसानी से खरीद सकेंगे। डिजिटल भुगतान की सुविधा से लैस यह वेंडिंग मशीन यात्रियों को 24 घंटे खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी। इससे यात्रियों को खानपान की चीजें प्रिंट रेट पर मिलेंगी और स्टाल पर लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मशीन का उपयोग कैसे करें?
यात्री को मशीन में लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद डिजिटल भुगतान कर वह अपनी मनपसंद वस्तु चुन सकेगा। चयनित सामान प्रक्रिया पूरी होने पर नीचे दिए गए बॉक्स में स्वतः आ जाएगा।

ऑटोमेटिक वेंडिंग मशीन के लाभ:

प्रिंट रेट पर सामान की उपलब्धता।

24 घंटे सुविधा उपलब्ध।

मनपसंद चीजों का चयन।

ऑनलाइन भुगतान की सुविधा।

समय की बचत।

रेलवे प्रशासन ने इसे यात्रियों की बेहतर और त्वरित सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पहल से यात्रियों को स्टेशनों पर आधुनिक और सुविधाजनक सेवा मिलेगी, जिससे उनका सफर और आरामदायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *