*कोंडागांव में कांग्रेस ने ईडी का पुतला दहन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लगातार कार्रवाई के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने भी केंद्र सरकार और ईडी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी पर भाजपा का गुलाम होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जाँच एजेंसियों को निष्पक्षता से कार्य करना चाहिए, लेकिन वर्तमान में ईडी और सीबीआई केवल कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह प्रदर्शन सिर्फ एक शुरुआत है। अगर केंद्र सरकार ने एजेंसियों का दुरुपयोग बंद नहीं किया, तो आने वाले दिनों में और बड़े आंदोलन किए जाएंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।

जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि अगर ईडी की कार्रवाई इसी तरह जारी रही, तो पूरे राज्य में और उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *