**सेना से सेवानिवृत्त हवलदार रतिराम सोरी का भव्य स्वागत*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव ग्राम खंडाम वासी भारतीय थल सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट में 24 वर्षों तक सेवा देने के बाद हवलदार रतिराम सोरी सेवानिवृत्त होकर अपने गृहग्राम खंडाम पहुंचे। उनके स्वागत में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव, परिवारजन, मित्रगण और ग्रामवासियों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।

बनियागाँव पहुँचने पर आतिशबाजी, तिलक, आरती और पुष्पमाला के साथ उनका स्वागत हुआ। दुर्गा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जुलूस निकाला गया, जिसमें भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा गाँव गूंज उठा। मांदरी नृत्य, देशभक्ति गीतों और डीजे की धुन के साथ जुलूस उनके निवास स्थान तक पहुंचा। रास्ते में विभिन्न विद्यालयों और समाजों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया।

हवलदार सोरी ने युवाओं से सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उनका सिलेक्शन 2001 में विक्टोरिया क्रॉस रेजिमेंट में हुआ था। सेवा के दौरान उन्होंने पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, बिहार, ग्लेशियर और बारामूला में योगदान दिया तथा 2025 में नासिक से सेवानिवृत्त हुए। उन्हें 2021 में डायरेक्टर जनरल आर्टि और 2024 में बारामूला में मेजर जनरल द्वारा मेडल व प्रशंसा पत्र मिले।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष बंगाराम सोड़ी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारी, सैनिक व ग्रामीण उपस्थित रहे। हवलदार सोरी ने समाज सेवा में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *