राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का भव्य समापन समारोह कोंडागांव में संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का भव्य समापन समारोह कोंडागांव में संपन्

कोंडागांव। जिला कोंडागांव यातायात पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 का भव्य समापन समारोह 02 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे ऑडिटोरियम भवन, कोंडागांव में उत्साह, गरिमा एवं जागरूकता के साथ आयोजित किया गया। यह अभियान 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिलेभर में संचालित किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा के साथ-साथ साइबर सुरक्षा को भी विशेष प्राथमिकता दी गई।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” की भावना को सुदृढ़ करना रहा। इस वर्ष मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाली दुर्घटनाओं एवं बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए साइबर जागरूकता को भी अभियान से जोड़ा गया।

माहभर जिले के स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-बैनर प्रदर्शनी, स्लोगन प्रतियोगिताएं, सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण सत्र एवं लर्निंग लाइसेंस शिविर आयोजित किए गए। हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, नशे में वाहन न चलाना, तेज गति व मोबाइल फोन का प्रयोग रोकना, बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा तथा गुड समैरिटन नीति पर विशेष फोकस किया गया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक कोंडागांव माननीया सुश्री लता उसेंडी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं लगभग 250 से अधिक नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यातायात नियमों का पालन करने वाले उत्कृष्ट वाहन चालकों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिला पुलिस ने नागरिकों से हेलमेट-सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे में वाहन न चलाने एवं साइबर सुरक्षा नियम अपनाने की अपील करते हुए सुरक्षित सड़कें और सुरक्षित डिजिटल जीवन का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *