सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चंद घण्टो में गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

कोंडागांव। थाना ईरागांव पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता अपनी मां के साथ घर पर थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे। आरोप है कि युवकों ने पीड़िता की मां को किसी बहाने से बाहर भेज दिया और पीड़िता को अकेला पाकर जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया।

कुछ देर बाद जब पीड़िता की मां वापस लौटी तो आरोपियों को घर से भागते देखा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल थाना ईरागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी कमलेश मंडावी और संतोष मंडावी सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *