कोंडागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा अग्निवीर एवं अन्य सैन्य बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर के सातवें चरण का शुभारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 30 मार्च 2025, रविवार से प्रारंभ होगा, जो प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव में आयोजित किया जाएगा।
शिविर का उद्देश्य कोंडागांव जिले के अधिक से अधिक युवाओं को सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में चयन हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार करना है। इस प्रशिक्षण में युवक-युवतियों को सेना भर्ती की प्रक्रिया, शारीरिक दक्षता, दौड़, व्यायाम तथा अन्य आवश्यक तैयारी संबंधी मार्गदर्शन निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव ने जिले के युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मार्च को निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचकर पंजीयन करवा सकते हैं।
पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा (मो. 9131765297) एवं कोंडागांव जिला अध्यक्ष सूरज यादव (मो. 9955916467) से संपर्क किया जा सकता है।
