वन मंत्री ने केदार कश्यप ने तेंदुपत्ता संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव।

को छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा, समिति कोण्डागांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फड़ मुंशी की भूमिका को समझते हुए संग्राहकों की ऑनलाइन एंट्री प्रक्रिया का अवलोकन किया। मंत्री ने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता, संग्रहण व्यवस्था तथा संग्राहकों को किए जा रहे ऑनलाइन भुगतान पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दो संग्राहकों की आईडी से ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया मौके पर ही कराई गई, जिससे डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा मिला।

मंत्री ने संग्राहकों से मुलाकात कर उन्हें तेंदूपत्ता तिहार की बधाई दी और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह (आईएफएस), संयुक्त वन मंडलाधिकारी डॉ. आशीष कोटरिवार, परिक्षेत्र अधिकारी कोण्डागांव एवं दहिकोंगा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *