दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव में वाहन चालक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव, दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव में वाहन चालक भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। भर्ती के तहत 2 रिक्त पदों के लिए कुल 20 आवेदकों ने आवेदन किया था, जिनमें से 17 अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।

भर्ती प्रक्रिया एसडीओ कोटरीवार के निर्देशन में तीन चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें वाहन संचालन से जुड़ी सैद्धांतिक जानकारी पर आधारित प्रश्न पूछे गए। दूसरे चरण में सामग्री परीक्षण के तहत वाहन संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों और योग्यताओं की जांच की गई। तीसरे और अंतिम चरण में दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों को व्यावहारिक परीक्षण के माध्यम से वाहन चलाने की क्षमता प्रदर्शित करनी पड़ी।

भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की गई, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *