जिला साहू संघ कोण्डागांव को मिला नयी कार्यकारिणी में महासचिव का पद अशोक साहू के रूप में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जिला साहू संघ कोंडागांव की बैठक सम्पन्न, जिला कार्यकारिणी का गठन

कोंडागांव। जिला साहू संघ कोंडागांव की एक महत्वपूर्ण बैठक साहू सदन कोंडागांव में जिला अध्यक्ष श्री राजेश साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान श्री अशोक कुमार साहू को जिला महासचिव, श्री लखेश्वर साहू को कोषाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता साहू को महिला प्रकोष्ठ संयोजक तथा श्री बृज लाल साहू एवं श्री मनसा राम साहू को अंकेक्षक मनोनीत किया गया।

कोर कमेटी संयोजक सदस्य के रूप में श्री कमल साहू (कोंडागांव), श्री रमेश साहू एवं श्री बंशी लाल साहू (विश्रामपुरी), श्री दिनेश साहू व श्री सुभाष साहू (केशकाल), श्री तुलसीराम साहू एवं श्री ठाकुर राम साहू (फरसगांव) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त जिला महासचिव श्री अशोक साहू ने समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक उत्थान के लिए निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *