*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कोंडागांव विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि रहीं।

अपने संबोधन में सुश्री उसेंडी ने “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” का नारा देते हुए कहा कि महिलाएँ समाज सुधार में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं का उल्लेख करते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को अपनाने की अपील की।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि जिले की महिलाएँ शिक्षा, खेल और राजनीति में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। जूडो में हेमबती नाग और तीरंदाजी में तीन बेटियों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण की सराहना की।

समारोह में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें नवोदय महिला संकुल संगठन बहीगाँव प्रथम स्थान पर रहा। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *