कृषक उन्नति योजना अंतर्गत 236.57 करोड़ की जिले किसानों को हुआ लाभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

कोंडागांव, 28 फरवरी 2026। राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत जिले के 47,471 पंजीकृत धान एवं धान बीज उत्पादक किसानों के खातों में 236.57 करोड़ रुपये की आदान सहायता राशि सीधे अंतरित की गई। प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राशि जारी की। जिला स्तरीय कार्यक्रम एनसीसी मैदान, कोण्डागांव में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लता उसेण्डी शामिल रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित में प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं की राशि पारदर्शी तरीके से सीधे उनके खातों में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से किसानों और पात्र परिवारों को आर्थिक संबल मिल रहा है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने, जल संरक्षण अपनाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने बताया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से सुचारु रूप से धान खरीदी की गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसान आय के विविध स्रोत विकसित कर सकें। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *