जिला कांग्रेस कमेटी ने पंचायत सचिव संघ के आंदोलन को दिया समर्थन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव: ग्राम पंचायत सचिव संघ अपनी शासकीयकरण की मांग को लेकर 17 मार्च से धरना प्रदर्शन कर रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं की टीम धरना स्थल पहुंची और सचिवों की मांगों का पूर्ण समर्थन किया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुधराम नेताम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सचिव संघ की मांगों के साथ है और भाजपा को अपने घोषणा पत्र के अनुसार वादों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 100 दिनों में मांगें पूरी करने की बात कही गई थी, लेकिन 400 दिन से अधिक बीत चुके हैं और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन बाद में उन्हें भुला दिया जाता है।

कांग्रेस नेताओं ने सचिव संघ को भरोसा दिलाया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, कांग्रेस पार्टी उनके साथ रहेगी। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमूकलाल दीवान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, पीसीसी सचिव सकुर खान, जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, प्रवक्ता प्रीति भदौरिया सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *