उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अबुझमाड़ पहुंच ग्रामीणों से रूबरू हुए

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नारायणपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा पहुँचे, जहाँ उन्होंने मांझी, चलकी, गायता, सिरहा, गुनिया, छोटे वनोपज व्यापारियों, स्वसहायता समूह की महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से आमने-सामने मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं, जरूरतों और विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वर्षों तक नक्सल प्रभाव के कारण ओरछा सहित अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध रहे, लेकिन अब सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सड़कों का निर्माण किया जाएगा और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा।
उन्होंने नक्सल विचारधारा से जुड़े लोगों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उनका स्वागत किया जाएगा। यदि कोई गांव स्वयं को नक्सल मुक्त घोषित करता है तो उसे विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये, जनपद सदस्य द्वारा 10 लाख और जिला पंचायत सदस्य द्वारा 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस अवसर पर सरस्वती योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *