**कोंडागांव में कांग्रेस का ईडी और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता हाथों में पुतला लेकर निकले, जिस पर लिखा था “मैं ईडी हूं, भाजपा का गुलाम हूं।” प्रदर्शनकारियों ने बिच स्टैंड में पहुंचकर पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ने कहा कि ईडी भाजपा की ‘बी टीम’ बनकर कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है, जो निंदनीय है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी और उनकी गाड़ी रोककर जांच किए जाने को द्वेषपूर्ण कार्रवाई बताया।

प्रदेश सचिव बिरस साहू और सकुर खान ने कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस नेता गीतेश गांधी, रितेश पटेल, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमा देवांगन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी ईडी और भाजपा की

नीतियों की आलोचना की।

कार्यक्रम में नरेंद्र देवांगन, संजय करन, शिवलाल मंडावी, राजेंद्र देवांगन, कामदेव कोर्राम, अंजू जोशी, सन्नी चोपड़ा, भूपेंद्र ध्रुव, फूलसिंह प्रधान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एजेंसियों की कार्रवाई में निष्पक्षता नहीं आई तो भविष्य में बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *