मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध*

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोंडागांव – दुर्ग जिले में रामनवमी के दिन एक नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर छत्तीसगढ़ में आक्रोश फैल गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल रही है और 48 घंटे तक आरोपी पकड़ से बाहर रहे, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूंका गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, महामंत्री रितेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष भारत देवांगन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन, प्रदेश सचिव तबस्सुम बानो, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की सरकार सुशासन नहीं, बल्कि कुशासन चला रही है और इससे प्रदेश की छवि देशभर में धूमिल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *