भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने चलाया एक मुहिम कलम अभियान से सम्प्रदायिक सौहार्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोण्डागांव प्रेस क्लब में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में देश में बढ़ती सांप्रदायिकता पर चिंता जताई गई। पार्टी नेताओं ने शिक्षा और जागरूकता को समाज को जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम बताया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए CPI राज्य परिषद सचिव मंडल सदस्य तिलक पांडे ने कहा कि नफरत और विभाजन की राजनीति देश की एकता के लिए घातक है। हिंसा और हथियारों से समाधान संभव नहीं, जबकि कलम लोकतंत्र को मजबूत करती है।
उन्होंने ‘कलम (पेन) अभियान’ की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों का संदेश दिया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रेस क्लब में पत्रकारों को कलम भेंट कर की गई।
प्रेसवार्ता में जिला सचिव शैलेश, सहायक सचिव दिनेश मरकाम और प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र सोनपिपरे सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। CPI ने नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *