कलेक्टर ने किया केशकाल बायपास रोड का निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कलेक्टर ने केशकाल बायपास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कोंडागांव। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को प्रस्तावित केशकाल बायपास मार्ग का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों का दौरा कर निर्माण कार्य के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली और कार्य में आ रही बाधाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग तथा वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को भी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एसडीएम आकांक्षा नायक, तहसीलदार गणेश सिदार, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता प्रज्ञानंद तथा वन विभाग की एसडीओ सुषमा नेताम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *